इन दिनों बच्चे अपने में कुछ ज्यादा ही लगत लैंग्वेज का इस्तेमाल करने लग गए हैं, जिससे वो दिन पर दिन ढीट और नालायक होते जा रहे हैं।
आप बच्चों के लिए सबसे बड़े रोल मॉडल होते हैं। अगर आप खुद घर में अच्छे शब्दों का प्रयोग करेंगे, तो बच्चे भी वही सीखेंगे। अपने सामने कभी भी गलत भाषा का इस्तेमाल न करें।
जब बच्चा गलत शब्द का इस्तेमाल करे, तो उसे तुरंत रोकें। डांटने या गुस्सा करने की बजाय, उसे प्यार से समझाएं कि यह शब्द गलत है और इसे नहीं बोलना चाहिए।
कई बार बच्चों को गलत शब्दों का असली मतलब नहीं पता होता। अगर बच्चा किसी शब्द का इस्तेमाल कर रहा है जो उसने कहीं से सुना है, तो उसे बताएं कि इस शब्द का क्या मतलब है और यह क्यों बुरा है।
जब बच्चा गलत शब्द का प्रयोग करे, तो उसका ध्यान किसी और तरफ मोड़ें और उसे सिखाएं कि उस स्थिति में सही शब्द क्या हो सकता था।
अगर किसी खास माहौल से सीख रहा है, तो उस पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर माहौल बदलें या उस पर नियंत्रण करें।
अगर बच्चा पहली बार कोई गलत शब्द बोलता है, तो बहुत ज्यादा ओवररिएक्ट न करें। इससे बच्चे को लग सकता है कि उसने कुछ मजेदार किया है और वह इसे दोहरा सकता है। शांत रहें और समझाएं।
घर में स्पष्ट नियम बनाएं कि किस तरह की भाषा स्वीकार्य है और कौन सी नहीं। परिवार के सभी सदस्य इन नियमों का पालन करें।
जब बच्चा अच्छे शब्दों का प्रयोग करे और सही व्यवहार करे, तो उसकी तारीफ करें और उसे प्रोत्साहित करें। इससे उसे अच्छे व्यवहार को दोहराने की प्रेरणा मिलेगी।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें