सबसे पहले यह स्वीकार करें कि आपको जलन हो रही है। अपनी भावनाओं को दबाने की बजाय उन्हें पहचानना पहला कदम है। सोचें कि आपको किस बात से जलन हो रही है और क्यों।
जलन अक्सर तब पैदा होती है जब हम अपनी तुलना दूसरों से करते हैं। याद रखें, हर कोई अपनी यात्रा पर है और हर किसी की अपनी चुनौतियां और ताकतें होती हैं।
सोशल मीडिया पर दिखने वाली "परफेक्ट" जिंदगी अक्सर हकीकत से कोसों दूर होती है।
अपनी कमियों को देखने के बजाय, अपनी उपलब्धियों और पाॅजीटीव पहलुओं पर ध्यान दें। अपनी सफलताओं को लिखें और उन्हें स्वीकार करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
जब कोई और सफल होता है या खुश होता है, तो उनकी खुशी में शामिल होने की कोशिश करें। दूसरों की सफलता को अपनी प्रेरणा बनाएं, न कि अपनी जलन का कारण।
अपनी उन असुरक्षाओं की पहचान करें और उन पर काम करें। अगर आपको लगता है कि आप किसी चीज में पर्याप्त नहीं हैं, तो उस क्षेत्र में सुधार करने का प्रयास करें।
अगर आपकी जलन किसी खास व्यक्ति या रिश्ते से जुड़ी है, तो उस व्यक्ति से खुलकर बात करें।
कोई भी परफेक्ट नहीं होता। अपनी सीमाओं को स्वीकार करें और समझें कि हर किसी की अपनी अलग क्षमताएं होती हैं। खुद को वैसे ही स्वीकार करें जैसे आप हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें