याद रखें कि दूसरे लोग जो कुछ भी कहते या करते हैं, वह अक्सर उनकी अपनी भावनाओं, विचारों और अनुभवों से प्रेरित होता है, न कि आपसे।
हम अक्सर यह मान लेते हैं कि लोग जानबूझकर हमें चोट पहुंचाना चाहते हैं। लेकिन, अक्सर ऐसा नहीं होता। लोग अपनी समस्याओं, तनाव, या गलतफहमी के कारण कुछ कह या कर सकते हैं।
अगर कोई आप पर गुस्सा कर रहा है, तो अक्सर यह उनके अपने मुद्दों से जुड़ा होता है, न कि आपसे। उनका व्यवहार उनकी अपनी असुरक्षाओं, डर, या निराशाओं का परिणाम हो सकता है।
हम अक्सर मान लेते हैं कि दूसरों के इरादे बुरे हैं, खासकर जब बात हमारे बारे में हो। इसके बजाय, यह सोचना शुरू करें कि शायद उनका इरादा बुरा नहीं था।
जब आप खुद को महत्व देते हैं और अपनी सेल्फ एवेयरनेस मजबूत होती है, तो दूसरों की बातें आपको कम प्रभावित करती हैं। अपनी खूबियों को पहचानें और उन पर गर्व करें।
कभी-कभी हम दूसरों की बातों को अपने पिछले अनुभवों से जोड़कर देखते हैं। अगर किसी ने अतीत में आपको चोट पहुंचाई है, तो आप हर नई टिप्पणी को उसी चश्मे से देख सकते हैं।
हर बात पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं है। कुछ टिप्पणियों को बस जाने दें। यदि यह महत्वपूर्ण नहीं है या इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, तो इसे अपने दिमाग में रखने की कोई जरूरत नहीं है।
कभी-कभी हम दूसरों की बातों को अपने पिछले अनुभवों से जोड़कर देखते हैं। अगर किसी ने अतीत में आपको चोट पहुंचाई है, तो आप हर नई टिप्पणी को उसी चश्मे से देख सकते हैं।
अपनी भावनाओं को पहचानें, लेकिन उन्हें आपको हावी न होने दें। जब आप अपनी भावनाओं को समझते हैं, तो आप उन्हें बेहतर तरीके से प्रबंधित कर सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें