त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस दौरान हर घर में काम बढ़ जाते हैं।
आपके घर में ऐसे हालात न बनेंं, इसके लिए जानिए त्योहारों के दौरान अपने पार्टनर को कैसे सपोर्ट करें।
हर घर में साफ सफाई सबसे अहम होती है। इसलिए घर के कामकाज में अपने पार्टनर से साथ मिलकर उनका हाथ बटाएं।
अगर हाथ नहीं बंटा सकते तो इस दौरान कम से कम घर में और काम न बढ़ाएं, सामान इधर-उधर न फैलाएं। इससे वर्कलोड कम होगा।
घर में अगर बच्चे है तो उन्हें भी यह चीज सिखाएं कि उन्हें घर में हाथ बंटाना चाहिए, इससे अनुशासन बना रहेगा।
अपने कमरे और जिस जगह आप रहे हैं, उसे साफ सुथरा रखें, इससे घर में एक अलग पाॅजिविटी आती है।
नवरात्रों में जरूरी फलों और सब्जियों की शाॅपिंग पहले ही कर लें, ताकि बाद में परेशानी न हो।
अगर आपके पार्टनर का उपवास है तो उनके कंफर्ट का ध्यान रखें। वह किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हों, तो उन्हें व्रत रखने से रोकें।
घर में प्यार और आपके पार्टनर का सपोर्ट हो तो फास्टिंग बोझ की तरह नहीं लगती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें