Trending

अपने पार्टनर से बातों में कैसे जीतें

अगर आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत में बेहतर तरीके से पेश आना चाहते हैं, तो जीतने की बजाय समझने और सुलझाने पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद होगा।

1. ध्यान से सुनें
अपने पार्टनर को पूरी तरह से बोलने दें और उनकी बात को बीच में न काटें। उनको समझने की कोशिश करें, भले ही आप उससे सहमत न हों। अक्सर लोग सिर्फ जवाब देने के लिए सुनते हैं, समझने के लिए नहीं।

2. बात स्पष्ट रूप से कहें
जब आपकी बारी हो, तो अपनी भावनाओं और विचारों को शांत और स्पष्ट तरीके से व्यक्त करें। अनुमान लगाने या बातों को घुमाने की बजाय सीधा बोलें।

3. रिस्पेक्ट करें
भले ही आप किसी बात पर असहमत हों, अपने पार्टनर और उनके विचारों का सम्मान करें। चिल्लाने, अपशब्दों का प्रयोग करने या अपमानित करने से बचें। बातचीत का माहौल हमेशा सम्मानजनक रखें।

4. मुद्दे पर रहें
पुरानी शिकायतों को बीच में न लाएं। जिस विषय पर बात हो रही है, उसी पर ध्यान केंद्रित करें। इससे बातचीत भटकती नहीं और समाधान तक पहुंचना आसान होता है।

5. माफी मांगने में संकोच न करें
यदि आपको लगता है कि आपने गलती की है या कुछ गलत कहा है, तो तुरंत माफी मांगें। माफी मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि प्यार की निशानी हैं।

6. समाधान पर ध्यान दें
समस्याओं को गिनाने की बजाय, उनके संभावित समाधानों पर विचार करें। आप दोनों मिलकर क्या कर सकते हैं ताकि स्थिति बेहतर हो? मिलकर समाधान खोजने से टीम वर्क की भावना आती है।

7. बाॅडी लैंग्वेज पर ध्यान दें
अपनी बाहों को क्रॉस करके न बैठें, आंखें न घुमाएं और अपने पार्टनर की ओर मुड़कर बात करें। 

8. थोड़ा समय लें
यदि बातचीत बहुत गरमागरम हो रही है और आप दोनों शांत नहीं रह पा रहे हैं, तो थोड़ी देर का ब्रेक लें। शांत होने के बाद फिर से बात करें। 

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here