Trending

ऑफिस मीटिंग्स में रखें इन बातों का ध्यान

ऑफिस मीटिंग्स कई बार थोड़ी बोरिंग लग सकती हैं, लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो आप इन्हें अपने लिए फायदेमंद बना सकते हैं।

किसी भी मीटिंग में जाने से पहले, मीटिंग के एजेंडे को अच्छी तरह से पढ़ लें, जानें कि किन विषयों पर चर्चा होगी और आपकी क्या भूमिका है।

अपने पॉइंट्स तैयार रखें और अगर कोई डेटा या जानकारी देनी हो तो उसे पहले से इकट्ठा कर लें।

हमेशा मीटिंग शुरू होने से 5-10 मिनट पहले पहुंच जाएं, इससे आपको अपनी जगह लेने, जरूरी चीजें निकालने और मेंटली तैयार होने का समय मिल जाएगा।

मीटिंग में अपनी बात रखें, सवाल पूछें और दूसरों के विचारों पर अपनी राय दें, इससे पता चलता है कि आप मीटिंग में रुचि ले रहे हैं और आप टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

बोलने से ज्यादा, दूसरों को ध्यान से सुनना भी उतना ही जरूरी है, जब आप दूसरों की बात समझते हैं, तभी आप एक सटीक और प्रभावी जवाब दे पाते हैं, बीच में न टोकें और धैर्य रखें।

जब आपकी बारी आए, तो अपनी बात को सीधे रखें, इधर-उधर की बातें न करें। अपने मुख्य बिंदु पर आएं और उसे मजबूती से पेश करें, ज्यादा लंबा बोलने से लोग ऊब जाते हैं।

आपकी बॉडी लैंग्वेज आपकी बातों से ज्यादा कह सकती है, सीधे बैठें, आत्मविश्वास से नजरें मिलाएं ,हाथों को बांधकर या झुके हुए न बैठें।

मीटिंग खत्म होने के बाद, जो भी एक्शन आइटम्स तय हुए हैं, उनका फॉलो-अप करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here