आजकल ज्यादातर युद्ध बिना किसी औपचारिक घोषणा के शुरू होते हैं। पहले ऐसा नहीं था। फिर अब ये कैसे होता है। आइए जानते हैं।
1907 की हेग संधि के मुताबिक, दो देशों के बीच युद्ध शुरू करने से पहले स्पष्ट चेतावनी या घोषणा जरूरी होती थी लेकिन अब ऐसा कम ही होता है।
अब युद्ध का मतलब सिर्फ घोषणा देना नहीं बल्कि अगर दो देश आपस में गोलीबारी या हमला शुरू कर दें तो वो अपने आप युद्ध माना जाता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में औपचारिक युद्ध की घोषणा हुई थी लेकिन उसके बाद के टकराव बिना किसी आधिकारिक घोषणा के ही हुए।
आजकल जैसे ही एक देश दूसरे पर हमला करता है, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून (IHL),लागू हो जाता है। तब जिनेवा कन्वेंशन जैसे नियम प्रभावी माने जाते हैं।
संयुक्त राष्ट्र चार्टर कहता है कि युद्ध सिर्फ आत्मरक्षा या यूएन की मंजूरी से ही होना चाहिए। मगर हकीकत में देश सीधे कार्रवाई कर देते हैं।
भारत में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर युद्ध घोषित कर सकते हैं। हालांकि संविधान में युद्ध घोषणा की प्रक्रिया साफ नहीं बताई
गई है।
पाकिस्तान में भी युद्ध का फैसला सरकार और सेना मिलकर लेती है। वहां भी कोई तय प्रक्रिया नहीं है पर संसद को जानकारी दी जाती है।
युद्ध कागजों में नहीं बल्कि मैदान में शुरू होते हैं। बिना घोषणा के ही बम गिरते हैं, मिसाइलें चलती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें