Trending

टी-सीरीज कैसे
 बनी इतनी
 बड़ी कंपनी?

टी सीरीज देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी है। भारत के म्यूजिक मार्केट के 35 फीसदी हिस्से पर सिर्फ टी सीरीज का कब्जा है।

इतना ही नहीं, YouTube पर भी भारत में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर टी सीरीज के चैनल के ही हैं। जानिए टी सीरीज कैसे इतनी बड़ी कंपनी बनी।

गुलशन कुमार ने 1980 के दशक में टी सीरीज की शुरुआत की। उन्होंने फिल्मी गाने, भजन की रिकॉर्डिंग शुरू की। धीरे-धीरे बिजनेस बढ़ता गया।

गुलशन कुमार के एल्बम और भजन लोकप्रिय होने लगे, तो उनकी टेप रिकॉर्डिंग और सीडी की डिमांड भी बढ़ गई।

टी सीरीज ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी बना लिया। फिल्म प्रोडक्शन शुरू किया। बॉलीवुड फिल्मों के गानों के अधिकार खरीदे।

टी सीरीज ने न केवल पुराने गानों बल्कि नए और युवा कलाकारों को भी अवसर दिया, जिससे उनके कंटेंट में ताजगी बनी रही।

डिजिटल युग में प्रवेश
YouTube पॉपुलर हुआ तो टी सीरीज ने भी अपना चैनल बनाया और अपने गाने, फिल्में और भजन अपलोड किए, जो बहुत लोकप्रिय हो गए।

2016 में टी सीरीज ने अपने चैनल पर कंटेंट बढ़ाया। YouTube के साथ ही टी सीरीज ने Spotify जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी उपस्थिति बढ़ाई।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here