Trending

अंतरिक्ष में भी
आते हैं तूफान?

पृथ्वी की तरह ही दूसरे ग्रहों पर भी भयंकर तूफान आते हैं। आइए जानते हैं अंतरिक्ष में आने वाले इन तूफानों के बारे में।

पृथ्वी पर तूफान गर्म समुद्री जल से बनते हैं लेकिन दूसरे ग्रहों पर ऐसे महासागर नहीं हैं लेकिन फिर भी वहां खतरनाक आंधी-तूफान आते हैं।

मंगल ग्रह पर धूल भरी आंधियां बहुत आम हैं। इन आंधियां की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहती है।

बृहस्पति का ग्रेट रेड स्पॉट पृथ्वी से भी बड़ा एक विशाल तूफान है, जो 400 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलता है।

नेपच्यून के डार्क स्पॉट तूफानों में हवा की गति 2,500 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है, जो हमारे किसी भी तूफान से कई
गुना तेज़ है।

शनि पर एक अजीब सा हेक्सागोन आकर का तूफान चल रहा है। वैज्ञानिकों को इसके बारे में 1980 में पता चला था।

हालांकि इन ग्रहों के तूफानों को हरिकेन नहीं कहा जाता लेकिन ये कई मामलों में उनसे भी ज्यादा खतरनाक हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here