इंसान धरती के उन प्राणियों में से एक है, जो हर वह चीज खाता है, जिसे उसका पेट पचा सके, फिर चाहे वह मटन–चिकन हो या फिर सब्जियां और अनाज।
लेकिन, दुनिया की कई प्राचीन संस्कृतियों में इंसानों का मांस खाने की परंपरा भी रही है। कुछ आदिवासी कबीलों में आज भी मृत लोगों का शरीर खाया जाता है।
महाभारत में भी पांडवों ने राजा पांडु का शव बांटकर खाया था। इंसानों का मांस खाने यानी नरभक्षण को आज गैर–कानूनी और अनैतिक माना जाता है।
अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और पोलिनेशिया में कुछ प्राचीन जनजातियां धार्मिक अनुष्ठानों और खुद को जिंदा रखने के लिए नरभक्षण करती थीं।
कुछ जनजातियों में यह विश्वास था कि मरे हुए व्यक्ति का मांस खाने से उनकी आत्मा को शांति मिलेगी और शक्ति प्राप्त होगी।
प्राचीन रोम और इजिप्ट में भी अकाल के समय इंसानों के शवों को खाकर लोग अपनी भूख मिटाते थे।
अमेजन बेसिन, कांगो, न्यूजीलैंड, न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप और मेलानेशिया के कुछ हिस्सों में भी नरभक्षण का चलन था। इनमें से कुछ जगहों पर तो मानव मांस बाजार में भी बिकता था।
दक्षिणी न्यू गिनी के निचले वर्षा वनों, बिस्मार्क द्वीपसमूह और ऑस्ट्रेलिया में भी इंसान पेट भरने के लिए एक–दूसरे का शिकार करते थे।
1972 में उरुग्वे की एक फुटबॉल टीम जब एंडीज पहाड़ों में फंसी थी, तब जीवित रहने के लिए उन्हें मृत साथियों का मांस खाना पड़ा था।
इतिहास में कुछ सीरियल किलर भी नरभक्षण के लिए कुख्यात हुए हैं। उदाहरण के लिए, जेफरी डहमर इनमें से जिसने 17 लोगों की हत्या कर उनके शरीर का मांस खाया।
आज भी कुछ दुर्लभ मामलों में नरभक्षण की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन यह दुनिया के अधिकतर हिस्सों में गैरकानूनी और सामाजिक व नैतिक रूप से अस्वीकार्य है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें