Trending

रिलेशनशिप में कंफर्टेबल होना कितना जरूरी?

रिश्तों में एक कंफर्ट जोन होना जरूरी है, ठीक वैसे ही जैसे कि आपके जूतों को आरामदायक होना बहुत जरूरी हैं, अगर वो आपको तकलीफ देंगे तो आप उन्हें ज्यादा देर तक नहीं पहन सकेंगे।

1. दिखावा मत करें
जब आप कंफर्टेबल होते हैं, तो आपको दिखावा करने या ऐसा बनने की जरूरत नहीं होती जो आप नहीं हैं। आप अपनी असली पहचान के साथ रिश्ते में रह सकते हैं, अपनी कमजोरियों और खूबियों के साथ।

2. खुलकर बात करना 
कंफर्टेबल होने पर आप बिना किसी झिझक के अपनी भावनाओं, विचारों और जरूरतों को बता सकते हैं, इससे गलतफहमी कम होती है और रिश्ता मजबूत होता है।

3. भरोसा और सुरक्षा
कंफर्टेबल महसूस करने का मतलब है कि आपको उस व्यक्ति पर भरोसा है। आपको पता है कि वह आपका सम्मान करेगा और आपकी भावनाओं का ख्याल रखेगा, यह एक सुरक्षा का एहसास देता है।

4. हंसी-मजाक और मस्ती
 जब आप कंफर्टेबल होते हैं, तो आप साथ में खुलकर हंस सकते हैं, मजाक कर सकते हैं और बिना किसी रोक-टोक के खुश रह सकते हैं, यह रिश्ते को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बनाता है।

5. एक-दूसरे को समझना 
कंफर्टेबल होने से आप एक-दूसरे की छोटी-छोटी बातों, इशारों और आदतों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं, इससे गहरी बॉन्डिंग बनती है।

6. गलतियों को स्वीकार करना
हर इंसान से गलतियां होती हैं, कंफर्टेबल रिश्ते में आप अपनी गलतियों को स्वीकार कर सकते हैं और सामने वाला भी आपको जज किए बिना समझेगा।

7. पर्सनल स्पेस
कंफर्टेबल होने का मतलब यह भी है कि आप एक-दूसरे के पर्सनल स्पेस का सम्मान करते हैं, आपको यह महसूस नहीं होता कि आप पर नजर रखी जा रही है या आपको हमेशा साथ रहने की जरूरत है। 

8. तनाव कम होना
अगर आप एक रिश्ते में कंफर्टेबल हो जाते हैं तो आपको किसी तरह का तनाव महसूस नहीं होता है, इससे आप दोंनो आपस में खुश रहते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here