1. पैसे का लेन-देन
पैसों का लेन-देन दोस्ती में दरार ला सकता है। अगर बहुत जरूरी हो तो ही पैसे उधार लें, और समय पर चुकाने का वादा करें। अगर आप उधार देने सहज नहीं हैं, तो सीधे 'ना' बोलें।
2. पर्सनल स्पेस
हर किसी को अपने लिए कुछ समय चाहिए होता है। जब आपका दोस्त बार-बार कॉल करे या मिलने के लिए जबरदस्ती करे, तो उसे समझाएं कि आपको अकेले कुछ समय चाहिए।
3. बातचीत में सम्मान
बातचीत में एक-दूसरे का मजाक उड़ाना ठीक है, लेकिन किसी को नीचा दिखाना या अपमानजनक बातें कहना गलत है। सम्मानजनक तरीके से बात करना बहुत जरूरी है।
4. काम और निजी जिंदगी में फर्क
अगर आप और आपका दोस्त एक ही जगह काम करते हैं, तो कोशिश करें कि काम की बातें काम की जगह पर ही करें। दोस्ती और काम को मिलाना परेशानी पैदा कर सकता है।
5. सिक्रेट बातें
हर किसी के जीवन में कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें वह दूसरों से साझा नहीं करना चाहते। अपने दोस्त की निजी बातों को किसी और के साथ साझा न करें।
6. राय और सुझाव थोपना
आप अपने दोस्त को सलाह जरूर दें, लेकिन अपनी राय उस पर थोपें नहीं। आखिर में फैसला लेने का अधिकार उसी का है।
7. हर बार उपलब्धता
आप हमेशा अपने दोस्त के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते। अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें और जब आप व्यस्त हों तो ईमानदारी से बताएं।
8. बार-बार फोन
लगातार फोन करके या मैसेज करके अपने दोस्त को परेशान न करें। यह दिखाता है कि आप उसकी व्यस्तता का सम्मान नहीं करते।
9. निगेटिविटी
कुछ दोस्त हमेशा अपनी परेशानियों के बारे में बात करते रहते हैं, जिससे आप पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। आप अपने दोस्त की मदद कर सकते हैं, लेकिन अपनी मानसिक शांति को भी प्राथमिकता दें।
10. दूसरों से तुलना
अपने दोस्त की तुलना किसी और से न करें और न ही उसे यह एहसास कराएं कि वह आपसे कम है। हर कोई अपने आप में खास होता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें