1. शेयरिंग सिखाएं
सिंगल चाइल्ड को शेयर करना नहीं आता। इसलिए उन्हें चीजें शेयर करना सिखाएं। इससे वह जल्दी घुलना-मिलना सीखते हैं।
2. हेल्पिंग नेचर
घर में काम करते वक्त बच्चों की मदद लें। इससे बच्चे के अंदर हमेशा दूसरे की मदद की भावना बनी रहेगी।
3. दया
बच्चों में दया का भाव होना बहुत जरूरी है। फिर चाहे वह किसी इंसान के लिए हो या किसी जानवर के लिए।
4. आदर करना
अपने बच्चे में बचपन से ही बड़ों से मिलने पर पैर छूने या नमस्ते करने जैसी आदतें सिखानी चाहिए।
5. जिम्मेदारी
बच्चा जिम्मेदारी लेना सीखेगा तो उसका जीवन बेहतर होगा। आपका बच्चा यह भी जान जाएगा कि अपने कामों के लिए कैसे जवाबदेह होना है।
6. नया सीखें
बच्चों को समझाएं कि हर दिन कुछ नया सीखने से उनका ज्ञान बढ़ता है। उन्हें नई चीजें खोजने और स्कूल से बाहर की दुनिया को समझने के लिए प्रेरित करें।
7. असफलता स्वीकारें
बच्चों को सिखाएं कि गलतियां सीखने का एक मौका होती हैं और असफलताएं उन्हें मजबूत बनाती हैं।
8. स्वच्छता का महत्व
बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाएं। उनमें हाथ धोने, दांत ब्रश करने जैसी आदतें विकसित करें।
9. मेहनत करें
बच्चों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें।
10. समय का महत्व
बच्चों को समय का महत्व समझाएं। उन्हें समय पर स्कूल जाना और अपना काम समय पर पूरा करना सिखाएं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें