दुनिया के खराब
ड्राइवर्स की लिस्ट में
चौथे नंबर पर भारत

Trending

भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा
रोड नेटवर्क है, लेकिन हर घंटे रोड एक्सीडेंट
में करीब 18 लोगों की जान जाती है।

यही वजह है कि भारत का नाम दुनिया के
सबसे खराब ड्राइवर्स की लिस्ट में शामिल है।

इंश्योरेंस कंपनी 'कंपेयर द मार्केट' ने
एक लिस्ट जारी की है, जिसमें दुनिया में सबसे
बेहतर और खराब ड्राइवर्स वाले देश शामिल हैं।
इसमें भारत चौथे नंबर पर है।

स्टडी में 50 से ज्यादा देशों को शामिल
किया गया, जिसमें जापान के ड्राइवर्स को
दुनिया में सबसे बेहतर माना गया।

स्टडी में ट्रैफिक जाम, उससे जुड़ी
अवेयरनेस और ब्लड में मौजूद अल्कोहल जैसे
कई पैरामीटर्स को शामिल किया गया।

जापान के टॉप पर पहुंचने का
सबसे बड़ा कारण बेहतर पब्लिक
ट्रांसपोर्ट को माना गया है।

जापान में लोग कार का इस्तेमाल कम
से कम करते हैं और रूल्स को बेहतर ढंग से
फॉलो करने में विश्वास रखते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here