सर्दियों में लोग अक्सर ठंडी जगह जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो भारत की इन 8 सबसे एडवेंचरस सड़कों पर दौड़ाएं अपनी बाइक।
1. खारदुंग ला
यह लद्दाख में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क है। समुद्र तल से 17,582 फीट की ऊंचाई पर है, यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिल जाएंगे।
2.शिपकी ला
14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा शिमला को तिब्बत से जोड़ता है। यहां का रोमांचक सफर आपको जिंदगी भर की यादें दे जाएगा।
3. मार्सिमिक ला
एडवेंचर के शौकीन हैं तो लद्दाख में समुद्र तल से 18,313 फीट की ऊंचाई पर स्थित मार्सिमिक ला दर्रा आपके लिए बेहतरीन जगह है।
4. फोटू ला
लद्दाख के लेह शहर को जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 18,124 फीट है।
5. काकसांग ला
लद्दाख में समुद्र तल से 17,841 फीट की ऊंचाई पर स्थित काकसांग ला भारत के सबसे मुश्किल और चैलेंजिंग दर्रों में से एक है। यहां पैंगोंग लेक के रास्ते पहुंच सकते हैं।
6. चांग ला
लद्दाख का यह दर्रा लेह से पैंगोंग लेक जाते समय रास्ते में पड़ता है। यह समुद्र तल से 17,586 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
7. मुन्नार रोड
केरल में हरे-भरे चाय के बागानों, झरनों, पहाड़ों और घाटियों के बीच से गुजरती इस सड़क से सफर जितना रोमांचक है, उतना ही खूबसूरत भी।
8. नाथूला
प्राचीन सिल्क रोड का हिस्सा रहा यह दर्रा 14,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके जरिए ही व्यापारी सिक्किम पहुंचते थे। यह दर्रा तिब्बत की चुम्बी घाटी तक जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें