भारत की 10 सबसे बड़ी सेंट्रल जेलें
Trending
दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले भारत में क्राइम रेट जितना ज्यादा है, न्याय पाना उतना ही मुश्किल।
देश में करीब 1400 जेले हैं, जिनमें लाखों कैदी रखे गए हैं। जानिए देश की 10 सबसे बड़ी जेल कौन सी हैं।
1. तिहाड़ जेल, दिल्ली
यह दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेल है। 1957 में बनी यह जेल 400 एकड़ में फैली है।
तिहाड़ जेल कैंपस में 9 सेंट्रल जेल हैं, जिनमें 14,000 से ज्यादा कैदी हैं।
2. येरवडा सेंट्रल जेल, पुणे
यह जेल अंग्रेजों ने 1871 में बनाई थी। यहां महात्मा गांधी भी कैद थे। 512 एकड़ में फैली इस जेल में करीब 7,000 कैदी
3. नैनी सेंट्रल जेल, इलाहाबाद
237 एकड़ में फैली इस जेल में अंग्रेज स्वतंत्रता सेनानियों को कैद रखते थे। यहां कई खूंखार अपराधी और आतंकवादी कैद हैं।
4. पुलहाल सेंट्रल जेल, चेन्नई
2006 में बनी यह जेल 212 एकड़ में फैली है। यहां 1,250 पुरुष और 500 महिला कैदियों के रहने की क्षमता है।
5. वेल्लोर सेंट्रल जेल, वेल्लोर
तमिलनाडु की यह जेल 1830 में बनी। इसका कैंपस 153 एकड़ में फैला है। यहां कई बड़ी हस्तियां कैद रह चुकी हैं।
6. राजमुंदरी सेंट्रल जेल, आंध्र प्रदेश
डचों के बनाए एक किलो को 1864 में अंग्रेजों ने जेल में तब्दील कर दिया। इसका जेल कैंपस 196 एकड़ में फैला है।
7. पटियाला सेंट्रल जेल, पंजाब
1956 में बनी इस जेल का कैंपस 110 एकड़ में फैला है। इस जेल में गैंगवॉर, क्राइम की खबरें आम हैं।
8. परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल, कर्नाटक
40 एकड़ में फैली इस जेल की स्थापना 1997 में हुई थी। यहां 5,000 से ज्यादा कैदी हैं।
9. अलीपुर सेंट्रल जेल, कोलकाता
1864 में बनी इस जेल में सुभाष चंद्र बोस समेत कई स्वतंत्रता सेनानी कैद रह चुके हैं। 2019 में इसे म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया।
10. गया सेंट्रल जेल, बिहार
1851 में स्थापित हुई इस जेल को 1922 में सेंट्रल जेल का दर्जा मिला। यह जेल 31 एकड़ में फैली है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here