देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-S
लॉन्च हो गया है। लॉन्चिंग के साथ ही इसे बनाने
वाले 4 साल पुराने स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस
के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।
कंपनी का कहना है कि इससे सैटेलाइट लॉन्चिंग
कैब बुक करने जितनी आसान हो जाएगी।
ISRO में साथ काम करने वाले
पवन कुमार चंदना और नागा भरत ने मिलकर
2018 में स्काईरूट एयरोस्पेस की शुरुआत की।
स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने विक्रम सीरीज
के रॉकेट को डेवलेप किया है। इस सीरीज में तीन
रॉकेट विक्रम-I, विक्रम-II विक्रम-III हैं।
इन तीनों की लॉन्चिंग से पहले विक्रम-S
रॉकेट की लॉन्चिंग हुई, जो एक सबआर्बिटल
रॉकेट है। इसका वजन 546 किलो है, जबकि
इसकी लंबाई 26.2 फीट है।
विक्रम-S की रॉकेट की 80 प्रतिशत
टेक्नोलॉजी वही है, जो विक्रम सीरीज के भविष्य
में लॉन्च होने वाले रॉकेट में इस्तेमाल होगी।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें