Trending

भारत के 12 सबसे बड़े अवॉर्ड

दुनिया के हर देश में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वालों को पुरस्कार और सम्मान दिए जाते हैं।

जानिए भारत के 12 सबसे बड़े पुरस्कार कौन से हैं और किन्हें इससे सम्मानित किया जाता है।

1. भारत रत्न
यह भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार देश के लिए अच्छा काम करने के लिए दिया जाता है।

2. पद्म विभूषण
भारत का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो किसी भी क्षेत्र में राष्ट्र के लिए उच्च कोटि की सेवा करने के लिए दिया जाता है।

3. पद्म भूषण
भारत में तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। देश की सेवा करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को इससे सम्मानित किया जाता है।

4. पद्म श्री
यह अवॉर्ड भारत के नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। यह भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

5. परमवीर चक्र
यह सेना का सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह अवॉर्ड देश के दुश्मन के सामने बहादुरी के कार्यों के लिए दिया जाता है।

6. महावीर चक्र
यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार है। दुश्मन के सामने बहादुरी दिखाने वाले वीर सैनिकों को इससे सम्मानित किया जाता है।

7. अशोक चक्र
भारत का यह सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। सैनिकों के साथ ही आम लोगों को भी इससे सम्मानित किया जाता है।

8. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
किसी भी खिलाड़ी को खेल में अच्छा प्रदर्शन करने पर इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

9. अर्जुन पुरस्कार
भारतीय खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

10. द्रोणाचार्य पुरस्कार
खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले कोच को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है।

11. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है, इसकी शुरुआत 1954 में की गई।

12. गांधी शांति पुरस्कार
यह पुरस्कार देश में शांति और अहिंसा में योगदान के लिए दिया जाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here