Trending

10 इंडस्ट्रीज,जिनमें कार्बन उत्सर्जन
सबसे कम

1. नवीकरणीय ऊर्जा   
सौर और पवन ऊर्जा कोयला या नेचुरल गैस की तुलना में न्यूनतम कार्बन उत्सर्जन के साथ बिजली उत्पन्न करती है। 

2. आईटी और सॉफ्टवेयर
आईटी क्षेत्र, विशेष रूप से सॉफ्टवेयर-बेस्ड सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज की तुलना में कम कार्बन फुटप्रिंट रखती हैं। 

3. शिक्षा और ई-लर्निंग 
स्कूल, विश्वविद्यालय और ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म कम ऊर्जा की खपत करते हैं और कम कार्बन उत्सर्जन पैदा करते हैं।

4. स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल्स
दवा निर्माण में कुछ मात्रा में कार्बन उत्सर्जन होता है, लेकिन यह उद्योग हेवी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज की तुलना में अधिक इकोफ्रेंडली है। 

5. वित्तीय सेवाएं और बैंकिंग 
डिजिटल बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज मिनिमम फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ संचालित होती हैं, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम होता है।

6. स्ट्रीमिंग और पब्लिशिंग
पारंपरिक प्रिंट मीडिया में कागज के उपयोग के कारण कार्बन फुटप्रिंट अधिक होता है, लेकिन डिजिटल स्ट्रीमिंग और पब्लिशिंग कम कार्बन वाले विकल्प हैं। 

7. सस्टेनेबल एग्रीकल्चर
जैविक खेती, वर्टिकल फार्मिंग और लैब में विकसित भोजन ट्रेडिशनल एग्रीकल्चर की तुलना में कम भूमि और ऊर्जा का उपयोग होता है। जिससे कार्बन उत्सर्जन भी कम होता है।

8. जैव प्रौद्योगिकी और जीवन विज्ञान
रिसर्च लब में ऊर्जा की खपत होती हैं, लेकिन फिर भी कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री की तुलना में इनका कुल कार्बन उत्सर्जन कम होता है।

9. सर्कुलर इकोनॉमी और रिसाइक्लिंग
जो कंपनियां रिसाइक्लिंग, अपसाइक्लिंग और कचरे में कमी पर ध्यान केंद्रित करती हैं, वे कम उत्सर्जन में योगदान देती हैं।

10. पेशेवर सेवाएं (परामर्श और कानून)
ये काम मुख्य रूप से डिजिटल डिवाइस और ऑफिस पर निर्भर होते हैं, जिससे इनका कार्बन उत्सर्जन कम होता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here