धरती के 10 सबसे इंटेलिजेंट जानवर
Trending
धरती पर इंसानों के अलावा भी ऐसे कई जीव हैं, जो अपनी इंटेलिजेंस से हैरत में डाल देते हैं।
ये जीव फीलिंग्स जता सकते हैं, इंसानी भाषाएं सीख-बोल सकते हैं, टूल्स बनाकर उन्हें यूज भी कर सकते हैं।
1. बिल्ली
कई रिसर्च में पाया गया है कि बिल्लियां कुत्तों और दूसरे जानवरों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होती हैं।
2. चिम्पांजी
चिम्पांजी न सिर्फ इंसानों की भाषाएं सीख और समझ सकते हैं, बल्कि शीशे में देखकर खुद को पहचान भी सकते हैं।
3. कुत्ते
इंसानों के सबसे वफादार होने के साथ ही कुत्ते इंसानों की भाषाएं और इशारे समझ सकते हैं।
4. डॉल्फिन
डॉल्फिन दुनिया के सबसे इंटेलिजेंस जीवों में से एक है। इसका दिमाग काफी बड़ा होता है और वे फीलिंग्स भी जता सकती हैं।
5. हाथी
ये जितने विशाल होते हैं उतने ही बुद्धिमान भी। वे शिकारियों को पहचान सकते हैं, आने-जाने के रास्ते याद रखते हैं।
6. ऑक्टोपस
माना जाता है कि ऑक्टोपस धरती के सबसे पहले बुद्धिमान जीव हैं। इनकी याददाश्त कमाल की होती है।
7. ओर्कास
समुद्री भेड़ियों के तौर पर पहचाने वाले जाने वाले ओर्कास का दिमाग भी बहुत तेज होता है।
8. तोते
तोते को इंसान के बच्चे जितना ही होशियार माना जाता है। ये पहेलियां सुलझा सकते हैं, शब्द सीख सकते हैं।
9. सूअर
सूअर वीडियो गेम खेल सकते हैं, भूलभुलैया सुलझा सकते हैं, फीलिंग्स जता सकते हैं।
10. कौवे
कौवे सिर्फ लोककथाओं में ही नहीं, सचमुच में बहुत चतुर होते हैं और खुद से टूल्स बनाकर उन्हें यूज भी कर सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here