65 फीसदी नए कपल्स नहीं चाहते बच्चे
Trending
‘बच्चे दो ही अच्छे’, यह कहावत अब पुरानी पड़ चुकी है और नए कपल तो बच्चे पैदा करने से भी डर रहे हैं।
सक्सेसफुल करियर, पैसा और सारी सुविधाएं होने के बावजूद ऐसे कपल्स बच्चों को जन्म नहीं देना चाहते।
इन कपल्स का मकसद ढेर सारे पैसे कमाना, देश-दुनिया में घूमना और अच्छी लाइफ जीना होता है।
ऐसे कपल्स को DINKs कपल्स कहते हैं। DINK का अर्थ है Dual Income No Kids यानी दोगुनी कमाई और बच्चा एक भी नहीं
DINKs कपल्स का ट्रेंड वैसे तो 1980 के दशक में शुरू हुआ था, लेकिन अब यह ट्रेंड बहुत तेज हो गया है।
कई सर्वे बताते हैं कि अब शादी कर रहे 65 फीसदी कपल बच्चों को जन्म देना नहीं चाहते।
माना जाता है कि ऐसे कपल्स परिवार बढ़ाने से ज्यादा खुद को या अपने काम को प्राथमिकता देते हैं।
DINKs कपल्स खुलकर खर्च करते हैं। लगभग हर दिन बाहर खाते हैं। मनोरंजन और छुट्टियों पर भी बहुत खर्च करते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here