जैसी बोली,
वैसी नथ

Trending

नथ विवाह, स्त्रीत्व और शक्ति का
प्रतीक है, इसीलिए इसे देवी पार्वती से
भी जोड़ा जाता है।

देवी पार्वती के चित्र में उन्हें हमेशा नथ
पहने हुए ही दिखाया जाता है।

मान्यता है कि नथ प्रजनन प्रणाली से
जुड़ी बाईं नासिका के एक प्रेशर पॉइंट
पर असर डालती है, जिससे महिलाओं
की प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

हिंदू संस्कृति में दुल्हन के लिए नथ का
महत्व हर क्षेत्र और परंपरा के आधार
पर अलग-अलग होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नथ स्त्री के
वैवाहिक जीवन में मजबूती लाती है। इससे
देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और घर
में बरकत बनी रहती है।

हर राज्य में नथ का साइज और डिजाइन
बदल जाती है। हर राज्य में बोली के
साथ ही नथ का नाम भी बदल जाता है।

उत्तर प्रदेश में सोने-चांदी से बना लौंग के
आकार का स्टड नाक के बाएं तरफ पहना
जाता है। इसीलिए इसे लौंग कहते हैं।

सोने-हीरे से बना फूल के आकार का स्टड
बंगाली महिलाओं की विशेष पसंद है।
इसे आम बोलचाल में फूल ही कहते हैं।

सोने-चांदी या मोती-रत्नों से सजी छल्ले
या अंगूठी जैसी नथ दक्षिण भारतीय
महिलाओं को बहुत पसंद है। जिसे
बाली कहते हैं।

सोने के बड़े से छल्ले से बनी नथनी की
चेन कान या बालों तक फैली होती है।
यह राजस्थानी और गुजराती महिलाओं
की पसंद है।

कोंकणी महिलाएं मुखुट्टी पहनती हैं।
इसे नाक के दोनों नासिका छिद्रों में
पहना जा सकता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here