कैसे पता
चलता है कार का
दरवाजा खुला है?

Trending

कई बार कार का दरवाजा ठीक से
बंद नहीं होने पर ड्राइवर को अलर्ट
मिलता है और वह दरवाजा ठीक
से बंद करने को कहते हैं। 

जब आप सीट बेल्ट लगाना भूल
जाते हैं तो कार अलर्ट कर देती है।
स्मार्ट वॉशिंग मशीन कपड़े धुलने के
बाद खुद बंद हो जाती है।

ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इन
कारों और वॉशिंग मशीन में लगी
स्मार्ट सेमीकंडक्टर चिप लगी होती है।

ये चिप एक दिमाग की तरह इन
गैजेट्स को ऑपरेट करने में मदद
करती है। इसके बिना हर एक
इलेक्ट्रॉनिक आइटम अधूरा है।

कंप्यूटर, लैपटॉप, ATM, अस्पतालों
की मशीन से हाथ में मौजूद स्मार्टफोन
तक सेमीकंडक्टर चिप पर ही
काम करते हैं।

सिलिकॉन से बनी सेमीकंडक्टर
चिप सर्किट में इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल
करने के काम आती है। इसमें छोटे-छोटे
करोड़ों ट्रांजिस्टर लगे होते हैं।

इन चिप्स के प्रोडक्शन में
1,000 से अधिक स्टेप्स होते हैं
और यह बेहद क्रिटिकल टेक्नोलॉजी
मानी जाती है।

दुनियाभर में चिप्स बनाने वाली कई
कंपनियां हैं, जिनमें इंटेल, सैमसंग,
ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग
कंपनी (TSMC), ब्रॉडकॉम और
Nvidia प्रमुख हैं।

अभी चीन दुनिया का सबसे बड़ा
सेमीकंडक्टर बनाने वाला देश है।
भारत में भी 3 सेमीकंडक्टर यूनिट
खोली जा रही है, जिनमें 100 दिनों
के अंदर काम शुरू हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के धोलेरा
और साणंद और असम के मोरीगांव
में इन यूनिट की नींव रखी है। इन्हें
बनाने में सवा लाख करोड़ से
अधिक खर्च होंगे।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here