सुपर अल्ट्रा थिन
और थिन कंडोम
कैसे होते हैं?

Health

देश में कंडोम का बिजनेस 1,755 करोड़ से
ऊपर है। 2022 में कंडोम बनाने वाली कंपनियों
का बिजनेस 7% बढ़ा जबकि 2023 में यह
बढ़कर 13% हो गया। 

कंज्यूमर हेल्थ रिटेल ऑडिट IQVIA के
अनुसार, कंपनियां प्रोटेक्शन के साथ-साथ
यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के
लिए नए कंडोम बना रही हैं। 

‘ड्यूरेक्स’ बनाने वाली कंपनी रेकिट, ‘Skore’
बनाने वाली TTK हेल्थकेयर और ‘कामसूत्र’
बनाने वाली कंपनी गोदरेज ने कंडोम बनाने में
कई प्रयोग किए हैं। 

ये कंपनियां इन्विजिबल कंडोम यानी सुपर
अल्ट्रा थिन कंडोम बेच रही हैं। ड्यूरेक्स के
10 पैकेट वाले इन्विजिबल कंडोम की कीमत
338 रुपए है। 

नेचुरल लेटेक्स से बने ये कंडोम पारदर्शी
और लुबरिकेटेड होते हैं। कपनियां ‘वीगन कंडोम’ भी बना रही हैं जिसमें किसी तरह का कोई केमिकल नहीं होता। 

इन कंडोम मेंजिसमें वीगन लुबरिकेंट का
इस्तेमाल किया जाता हो। थिन कंडोम के
मुकाबले ये कंडोम 40% पतले हैं यानी
सुपर अल्ट्रा थिन है। 

कई कंपनियां ‘केमिकल फ्री’ और ‘क्रूएलिटी फ्री’ कंडोम भी बेच रही हैं। इन कंडोम में पाराबेंस, बेंजोकेन, ग्लिसरीन, नाइट्रोसेमिन्स जैसे केमिकल्स नहीं मिलाए जाते। 

न ही आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल
किया जाता है। इनमें प्रोटीन बहुत कम लेवल
का होता है जो इचिंग से बचाव करता है और न
ही महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

कुछ कंपनियां ओडोर फ्री और फ्लेवर फ्री
कंडोम भी बेच रही हैं। उनका दावा  है कि
ऐसे कंडोम से महिलाओं को ड्राइनेस, सूजन
या इचिंग की समस्या नहीं होती। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here