दुनिया भर में बंदरों की 330 से ज्यादा प्रजातियां हैं, जिनमें से कई प्रजातियां तो बेहद दुर्लभ हैं और घने जंगलों से कभी बाहर नहीं आतीं।
इन्हीं बंदरों में से एक हैं मैनड्रिल, जो दुनिया के सबसे बड़े बंदर होने के साथ ही दुनिया के सबसे रंगीन स्तनपायी यानी मैमल्स भी हैं।
वेस्ट सेंट्रल अफ्रीका में पाए जाने वाले मैनड्रिल के अंग लाल, पीले, गुलाबी, नीले और बैंगनी रंग के होते हैं।
नर बंदरों का वजन करीब 54 किलो और लंबाई 81 सेमी तक होती है, जबकि फीमेल मैनड्रिल का वजन 12 किलो और लंबाई 56 सेमी होती है।
नर का शरीर मादा की तुलना में काफी बड़ा होता है। वे अपने लंबे, मजबूत दांतों से शिकार को फाड़कर रख देते हैं।
आमतौर पर फल-फूल पसंद करने वाले मैनड्रिल भूख लगने पर दूसरे जानवरों से लेकर चींटियों, दीमक, घोंघे और बिच्छु तक को खा जाते हैं।
ये बड़े जानवरों का शिकार करते समय उनके सिर को पकड़ कर काट लेते हैं, फिर पेट फाड़कर मार डालते हैं।
कई बार मैनड्रिल बड़े जानवरों का शिकार मिलकर भी करते हैं, फिर उन्हें आपस में बांटकर खा जाते हैं।
मैनड्रिल बड़े ग्रुप बनाकर रहना पसंद करते हैं। उनके समूह को "होर्ड्स" के नाम से जाना जाता है। एक ग्रुप में सैकड़ों बंदर हो सकते हैं।
30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाले मैनड्रिल की उम्र आमतौर पर 12-14 साल तक होती है, लेकिन उन्हें पाला जाए तो वे 40 साल तक जी सकते हैं।
हालांकि, इंसानों के शिकार के शौक की वजह से मैनड्रिल का अस्तित्व खतरे में है और उनके विलुप्त होने की आशंका जताई जा रही है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें