WPL में कौन बनेगी
स्टार खिलाड़ी?
Trending
वुमन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है।
शुक्रवार को WPL का पहला मैच खेला गया
जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स
को 4 विकेट से हरा दिया।
मुंबई इंडियंस से पहली बार डेब्यू करने
वाली सजीवन सजना ने अंतिम बॉल पर
छक्का लगाकर कर टीम को इस सीजन
की पहली जीत दिला दी।
आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम
में WPL का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में कुल 5 फ्रेंचाईजी हैं।
मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात
जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज
की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।
WPL के दूसरे सीजन के सभी 22 मैच
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम और
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।
दोनों ही शहरों में 11-11 मैच खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट में 20 लीग मैच होंगे। एक
एलिमिनेटर और एक फाइनल मुकाबला होगा।
पिछली बार पूरा सीजन मुंबई में हुआ था,
लेकिन इस बार वहां एक भी मैच नहीं होगा।
बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
में पहले चरण के 11 मैच होंगे। इसके बाद
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 11
मैच होंगे। वहीं पर प्लेऑफ और फाइनल के
निर्णायक मैच भी खेले जाएंगे।
ग्रुप स्टेज के अपने 8 मैचों में सभी टीमें
आपस में दो-दो बार भिड़ेंगी। लीग राउंड के बाद
टॉप पर रही टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी।
मुंबई की साइका इशाक और आरसीबी की
श्रेयांका पाटिल ने WPL में शानदार प्रदर्शन किया
था। इसी के दम पर वो टीम इंडिया भी चुनी गईं।
इस बार वृंदा दिनेश, एनाबेल सदरलैंड,
शबनिम इस्माइल, हरमनप्रीत,
स्मृति, एलिसा हीली, बेथ मूनी जैसी
खिलाड़ियों पर रहेगी।
टूर्नामेंट में भारत के अलावा सबसे
ज्यादा ऑस्ट्रेलिया की 13 खिलाड़ी हैं,
जिनमें से 3 कप्तान भी हैं। दिल्ली में सबसे
ज्यादा 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here