चावल से बांस
की रिश्तेदारी!
Trending
रिश्तेदारी केवल इंसानों में ही नहीं,
पेड़-पौधों में भी होती है। इंसानों की
तरह इनके परिवारों में बंटवारा होता है,
नए खानदान बनते हैं।
चावल की रिश्तेदारी गेहूं, मक्के और
बाजरे से तो है ही, बांस भी इसका
चचेरा भाई है। करोड़ों साल पहले इन
सबका खानदान एक ही था।
दरअसल, चावल और बांस दोनों
मूल रूप से घास हैं और दोनों वनस्पतियां
की 'पोएसी' फैमिली से संबंधित हैं।
पोएसी वनस्पतियों की 5वीं सबसे बड़ी
फैमिली है, जिसमें दुनिया भर के 12 हजार से
ज्यादा प्रजातियों की वनस्पतियां शामिल हैं।
इन्हीं 12 हजार प्रजातियों में बांस और
चावल भी शामिल हैं, लेकिन इन दोनों के
खानदानों में 8 पीढ़ी पहले बंटवारा हो गया था।
करोड़ों साल पहले 'पोएसी' खानदान
में सबसे पहले मक्का, ज्वार जैसी फसलें
धरती पर उगीं।
समय के साथ ये वनस्पतियां विकसित होती
रहीं और नई प्रजातियां बनती रहीं। इन्हीं में से
एक ओराइजा सैटिवा यानी चावल पैदा हुआ।
पोएसी से ही Bambusoideae यानी
बांस पैदा हुए। इसी खानदान से Pooideae
फैमिली भी आई, जिसमें गेहूं, जौ, जई और
राई जैसे अनाज शामिल हैं।
इस तरह, बांस से लेकर गेहूं,
चावल, मक्का, बाजरा जैसे ये सभी
अनाज मूल रूप से घास ही हैं, जिनके बीज
से अरबों लोगों का पेट भर रहा है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here