BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार 4 नियमों से मेगा ऑक्शन के साथ ही IPL का खेल भी बदल सकता है।
1. राइट टु मैच कार्ड
इस नियम के तहत, कोई टीम अगर किसी प्लेयर को रिटेन नहीं कर पाती है, तो वह मेगा ऑक्शन में राइट टु मैच कार्ड का यूज कर उसे अपने पास बुला सकेगी।
मान लीजिए, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया। ऑक्शन में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स ने 10 करोड़ में ले लिया। अब मुंबई इंडियंस RTM कार्ड से रोहित को 10 करोड़ में अपने साथ ही रख सकती है।
2. अनकैप्ड प्लेयर
IPL में यह नियम वापस आ रहा है, जिसमें 5 साल पहले इंडियन टीम से रिटायर होने वाले खिलाड़ी ऑक्शन में बतौर अनकैप्ड प्लेयर बनकर शामिल हो सकेंगे।
अनकैप्ड प्लेयर के नियम का इस्तेमाल पहले कभी नहीं किया गया, जिस कारण 2021 में इसे हटा दिया गया। अब धोनी के लिए CSK इस नियम को यूज कर सकती है।
3. इम्पैक्ट प्लेयर रूल
2023 में शामिल हुए इम्पैक्ट प्लेयर रूल की मदद से टीमें प्लेइंग-11 के किसी एक खिलाड़ी को बीच मैच में बेंच पर बैठे खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकती हैं।
पिछले सीजन में इस नियम के इस्तेमाल से तेजी से रन बनने का सिलसिला बढ़ गया। जिससे टूर्नामेंट इतिहास के टॉप-10 में 9 हाईएस्ट स्कोर पिछले सीजन ही बन गए।
4. प्लेयर्स रिटेन करने की मांग
कोलकाता और हैदराबाद टीमों के मालिकों ने 8-8 प्लेयर्स रिटेन करने की मांग कर दी थी। वहीं, दिल्ली टीम के मालिक ने IPL से इम्पैक्ट प्लेयर रूल हटाने की बात कही थी।
2022 में रिटेंशन रूलपिछला मेगा ऑक्शन 2022 में हुआ था। तब गुजरात और लखनऊ की 2 नई टीमों को लीग से जोड़ा गया। तब टीमें 42 करोड़ रुपए में 4 प्लेयर्स रिटेन कर सकती थीं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें