यूनाइटेड नेशन्स (UN) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण गंगोत्री ग्लेशियर पिघल जाएगा, जिससे गंगा नदी सूख सकती है।
गंगोत्री ग्लेशियर पिछले 87 साल में 1,700 मीटर यानी 1.7 किमी पिघल चुका है।
1989 से 2020 के बीच ग्लेशियर गोमुख क्षेत्र में 455 मीटर पीछे खिसक गया था। 2001 से 2016 के बीच ग्लेशियर 0.23 वर्ग किमी पिघल गया।
वैज्ञानिकों के मुताबिक बढ़ते तापमान, कम बर्फबारी और ज्यादा बारिश की वजह से हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं।
पौराणिक ग्रंथों में गंगा के विलुप्त होने का उल्लेख है। श्रीमद्देवी भागवत कथा के मुताबिक कलियुग के 5 हजार साल बीतने पर गंगा जी वापस स्वर्ग चली जाएंगी।
स्कंदपुराण और श्रीनारदसंहिता के अनुसार कलियुग के अंत में भूकंप और सूखे की वजह से गंगा नदी लुप्त हो जाएगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की 22 अक्टूबर 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 247 नालों का पानी गंगा और सहायक नदियों में मिल रहा है।
गंगा के 16 स्थानों में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया 500/100 मिलीलीटर की मात्रा में मौजूद है, जो पानी को बहुत तेजी से दूषित कर रहा है।
फीकल कोलीफॉर्म एक तरह का बैक्टीरिया है, जो पानी की गुणवत्ता को खराब करता है और बीमारियों का कारण बनता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता रहा तो गंगा का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें