कोरोना जैसी बीमारी का खतरा 

रूस लैब में जिंदा कर रहा
खतरनाक वायरस

साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क में
बायोवेपंस लैब के साइंटिस्ट 4 लाख साल
पुराने वायरस को जिंदा कर रहे हैं। 

हिमयुग में इसी वायरस की
वजह से मैमथ और प्राचीन गैंडों का
अस्तित्व खत्म हो गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, रूस के याकुटिया में लाखों
साल पहले मरे मैमथ और गैंडों के शव मिले हैं।
इस जगह का तापमान -55 डिग्री से भी कम है।

4 लाख सालों से बर्फ के नीचे दबे होने
के कारण जानवरों का मृत शरीर सुरक्षित हैं।
रिसर्च के दौरान साइंटिस्ट को मैमथ के शरीर
से ये खतरनाक वायरस मिला।

साइंटिस्ट का मानना है कि हिम युग में
इन वायरस की वजह से महामारी फैली थी,
जिसकी वजह से सैकड़ों बड़े जानवर
एक साथ मारे गए थे।

रूस के वैज्ञानिक खतरनाक संक्रामक
वायरस के बारे में जानने के लिए ही एक बार
फिर से इसे जिंदा करने की कोशिश में हैं।

कोई भी देश जब लैब में ऐसी
रिसर्च करता है तो अन्य देशों के साइंटिस्ट
से साइंस और टेक्नोलॉजी को लेकर
जुड़ा रहता है ताकि हेल्प मिल सके।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूस के
साइंटिस्ट दुनिया के बाकी वैज्ञानिकों के
संपर्क में नहीं हैं।  यूरोपीय देश इसे लेकर
परेशान हैं कि कहीं रूस लैब में वायरस
से बायोवेपन न बनाए।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here