अगर आपने 2021-22 का आयकर रिटर्न अब तक फाइल नहीं किया है तो लेट फीस के साथ 31 दिसंबर तक फाइल कर सकते हैं।
आपकी कुल आय 5 लाख से कम है तो आपको 1,000 रुपए लेट फीस देनी होगी। कुल आय 5 लाख रुपए से ज्यादा हो तो 5,000 रुपए की लेट फीस देनी होगी।
नए साल का जश्न फीका न हो इसलिए लेट फीस के साथ आईटीआर भर लें। ITR भर दिया है, गलती रह गई तो गलती सुधार लें। GST रिटर्न और एडवांस टैक्स भरने का भी मौका है।
साल का आखिरी महीना इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा। नए साल का जश्न इत्मिनान से मनाएं इसके लिए जरूरी है कि टैक्स से संबंधित 2022 के बाकी काम समय से पहले निपटा लें।