काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सलाम वेंकी’
की वजह से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस पूरी टीम के
साथ फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने बताया कि
वह बेटी न्यासा देवगन को ऑनलाइन ट्रोल करने
वालों पर कैसे रिएक्ट करती हैं।
काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा, “अगर आप
ट्रोल हो रहे हैं, इसका मतलब है कि आप फेमस हैं।
आप पर ध्यान दिया जा रहा है।”
काजोल ने कहा, “मुझे लगता है कि ट्रोलिंग
सोशल मीडिया का एक बहुत ही अजीब
हिस्सा बन गया है। यह 75 फीसदी है।”
न्यासा काजोल और अजय देवगन की
बड़ी बेटी हैं। उनका एक बेटा युग भी है। काजोल
ने ये भी माना कि जब न्यासा को ट्रोल किया
जाता है, तो वे इससे परेशान हो जाती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें