36 महीने में बनती
कश्मीरी शॉल
Fashion
ठिठुरती सर्दी में शरीर को नरमी के साथ
गरमी देने वाली कश्मीरी शॉल दुनियाभर में
पसंद की जाती हैं। इसे कानी शॉल कहते हैं।
पश्मीना ऊन से बनी यह शॉल लकड़ी
की सलाइयों से बुनी जाती है।
पश्मीना शब्द फारसी के ‘पश्म’ शब्द
से बना है, जिसका मतलब होता है ऊन।
इसलिए इस बेशकीमती शॉल का
नाम पश्मीना शॉल पड़ा।
पश्मीना शॉल की डिजाइन में इतनी
बारीकियां होती हैं कि एक शॉल बनाने में
3 से 36 महीने तक लग जाते हैं।
कानी शॉल बनाना पहाड़ तोड़ने से
कम नहीं। सिर्फ 2 सेंटीमीटर शॉल बनाने
में पूरा दिन खप जाता है। तब जाकर
उंगलियों की कारीगरी दिखाई देती है।
इस शॉल के लिए ऊन खास
भेड़ से मिलता है, जो लद्दाख के ठंडे
रेगिस्तानों में पाई जाती हैं।
चांगथंग क्षेत्र के खानाबदोश चांगपा
जाति लोगों के पास 80-100 मवेशी होते हैं।
एक चांगथांगी भेड़ से हर साल 200-300 ग्राम
कच्चा पश्मीना ऊन मिलता है।
कानी शॉल पर कढ़ाई नहीं की जाती।
इसकी सादगी और फूल सा हल्का वजन
इसे नायाब बनाता है। कानी शॉल की
कई किस्में बाजार में मिलती हैं।
नए जमाने में अब इन शॉलों का डिजाइन
कंप्यूटर से तैयार होने लगा है। इस डिजाइन
का प्रिंट लेकर हैंडलूम पर लगाया जाता है।
कश्मीर के बड़गाम का कानीहमा गांव
इस शॉल की वजह से पहचाना जाता है।
इस शॉल पर की गई कढ़ाई के बारे में
देश-विदेश में कई किताबें लिखी गई हैं।
कश्मीरी शॉल पर की गई हाथ की
कढ़ाई के हर टांके में कश्मीर रचता बसता है।
चाहे सोजनी कढ़ाई हो या टिल्ला कढ़ाई,
चाहे कलमकारी कढ़ाई हो।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here