मेसेज भेजने से पहले जानिए ‘चैटिंग रूल्स’

Trending

दुनिया में हर दिन करीब 23 अरब मैसेज भेजे जाते हैं। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्मार्टफोन के जमाने में टेक्सटिंग कितनी कॉमन हो गई है।

अब अधिकतर लोग कॉल की बजाए मेसेज भेजना ही ज्यादा पसंद करने लगे हैं। दोस्तों से गपशप से लेकर ऑफिस की मीटिंग्स तक चैट पर हो रही हैं।

लेकिन, किसी को भी मैसेज भेजते समय, उससे चैट करते समय कई बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

Click Here

अगर आप किसी से चैट बाॅक्स पर चैटिंग कर रहे हैं, तो इस बात पर फोकस करें कि टेक्स्ट ज्यादा लंबा न हो।

दूसरों से चैटिंग करते वक्त बातों को ज्यादा घुमाएं नहीं, सीधे पॉइंट की बात करें।

कोई भी टेक्स्ट भेजने से पहले समय पर ध्यान दीजिए। देर रात या फिर सुबह-सुबह मेसेज भेजना सही नहीं होता।

टेक्स्ट को भेजने से पहले 2 बार जरूर पढ़ें कि आप जो मेसेज भेज रहे हैं, वह सही है या नहीं।

टेक्सटिंग में शाॅर्ट वर्ड या शाॅर्ट कट लेटर्स का इस्तेमाल करने से बचें। यह खराब आदत है। हमेशा सही और पूरी स्पेलिंग्स लिखें।

मैसेज में अपनी टोन का ख्याल रखें। इमोजी, कॉमा, पंक्चुएशन का सही इस्तेमाल करें।

जब भी कोई मेसेज आए तो तुरंत उसका रिप्लाई करने की आदत डालें। घंटों बाद रिप्लाई करना, अनदेखी करना अच्छा नहीं माना जाता।

अगर किसी को बुरी खबर देनी हो, तो कभी भी उसे मेसेज न भेजें। कॉल पर या आमने-सामने बात करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here