Trending

यहां इंसानों से
 ज्यादा बिल्लियों
की आबादी

दुनिया में हर जगह इंसानों की आबादी बढ़ती जा रही है, लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां बिल्लियों की संख्या इंसानों से ज्यादा है।

साइप्रस में हर तरफ बिल्लियां घूमते दिखाई देती हैं। यहां रहने वाले लोगों को बिल्लियों के साथ रहने की आदत पड़ चुकी है।

साइप्रस में इंसानों की आबादी 12 लाख है और बिल्लियों की संख्या 15 लाख से भी ज्यादा है।

लेबनान के पास स्थित साइप्रस साइप्रस को बिल्लियों के लिए स्वर्ग भी कहा जाता है।

साइप्रस में इतनी सारी बिल्लियां कहां से आईं, इसे लेकर भी कई कहानियां प्रचलित हैं।

एक कहानी के मुताबिक रोमन रानी हेलेना चाहती थीं कि उनके राज्य से सांप भाग जाएं। इसलिए वह इजिप्ट से अपने साथ सैकड़ों बिल्लियां लेकर साइप्रस आई थीं।

वहीं, कुछ लोगों के मुताबिक प्राचीन मिस्र की क्लियोपेट्रा के साथ बिल्लियां साइप्रस पहुंचीं।

बताया जाता है कि 7500 ईसा पूर्व में मिली एक कब्र में इंसान के साथ एक बिल्ली को भी दफनाया गया था।

पुराने जमाने में लोग बिल्लियों को कीड़े-मकोड़े दूर रखने के लिए घरों में पाला करते थे। 

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here