रामजन्म का सबूत देने
वाले रामभद्राचार्य
Trending
आपने बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम सुना होगा।
क्या आप जानते हैं कि उन्हें शिक्षा देने वाले
गुरू रामभद्राचार्य जी कौन हैं?
चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ के
संस्थापक जगद्गुरु रामभद्राचार्य का जन्म
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ और
उनका नाम रखा गया गिरधर मिश्रा।
वह 2 महीने के हुए तो उन्हें दिखाई
देना बंद हो गया। अपने दादा से सुनकर
उन्होंने कई ग्रंथ याद कर लिए।
बहुत छोटी उम्र में ही उन्होंने अयोध्या
में दीक्षा ले ली और रामकथा के कार्यक्रमों
में जाने लगे। जल्द ही कथा वाचक के
तौर पर वह प्रसिद्ध हो गए।
बिना ब्रेल लिपी से पढ़े उन्होंने 22 भाषाएं
सीख लीं। अब तक वह 4 महाकाव्यों सहित
80 से ज्यादा ग्रंथों की रचना कर चुके हैं।
रामभद्राचार्य रामानन्द संप्रदाय के वर्तमान
4 जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं।
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनसे राम जन्म
से जुड़े वैदिक प्रमाण मांग लिए।
रामभद्राचार्य ने अथर्ववेद के मंत्रों के आधार
पर राम जन्म का सबूत दिया। जिसे सुनकर कोर्ट
की बेंच में शामिल जज भी प्रभावित हो गए।
सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच का
हिस्सा रहे मुस्लिम जज ने तो यहां तक
कहा कि आपमें दैवीय शक्ति है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here