Trending

अमेरिका में किसे
मिलता है
H1B वीजा?

H1B वीजा अमेरिका का एक गैर-प्रवासी वीजा है, यह वीजा विदेशी नागरिकों को अमेरिका में काम करने और रहने की अनुमति देता है।

यह वीजा पहले 3 साल के लिए मिलता है और इसे 3 साल और बढ़ाया जा सकता है और यह वीजा उन्हीं लोगों को दिया जाता है जो किसी खास काम में माहिर होते हैं।

खासकर आईटी सेक्टर और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले इस वीजा के जरिए अमेरिका जाते हैं।

अमेरिका की कंपनियां ऐसे कुशल कर्मचारियों को रखने के लिए H1B वीजा देती हैं, जिनकी अमेरिका में कमी हो।

यह वीजा केवल उन कर्मचारियों के लिए होता है जो किसी कंपनी के लिए स्पेशल स्किल्स लेकर आते हैं।

H1B वीजा के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है हालांकि, अगर आपके पास प्रासंगिक अनुभव है तो आप भी इसके योग्य हो सकते हैं।

हर साल अमेरिकी सरकार 65,000 H1B वीजा जारी करती है इसके अलावा, हाई एजुकेशन वाले लोगों के लिए 20,000 अतिरिक्त वीजा होते हैं।

इस वीजा पर आप अमेरिका में पहले 3 साल तक रह सकते हैं इसके बाद इसे अधिकतम 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

इस तरह, यह स्पेशल वीजा मिलने के बाद आप कुल मिलाकर 6 साल तक अमेरिका में काम कर सकते हैं।

इस वीजा के तहत, कंपनी को आपको वही सैलरी देनी होगी, जो किसी अमेरिकी कर्मचारी को देती है। कम सैलरी पर काम करवाना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

H1B वीजा धारक का पार्टनर H4 वीजा पर अमेरिका जा सकता है। H1B वीजा धारक को ग्रीन कार्ड मिलने वाला हो, तो पार्टनर भी अमेरिका में काम कर सकता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here