ऋग्वेद के 10वें मंडल के 89वें सूक्त के 7वें मंत्र में 'कुंभ' शब्द मिलता है, यह इंद्र के बारे में है, जहां इंद्र को शत्रुनाशक और जल प्रदान करने वाला बताया गया है।
ऋग्वेद में 'कुंभ' का मतलब कच्चे घड़े से है, लेकिन इसका कुंभ मेला या स्नान से कोई संबंध नहीं है।
ऋग्वेद के 600 साल बाद लिखे अथर्ववेद में पहली बार 'पूर्ण कुंभ' शब्द मिलता है, चौथे मंडल के 34वें सूक्त में इसे समय का प्रतीक
बताया गया है।
सायण की टीका के अनुसार, 'पूर्ण कुंभ' का अर्थ है समय का वह चक्र जो जीव को एक दुनिया से दूसरी दुनिया में ले जाता है।
ऋग्वेद के 10वें मंडल के 75वें सूक्त में गंगा, यमुना और सरस्वती का उल्लेख मिलता है, जो संगम की ओर इशारा करता है।
महाभारत और पुराणों में प्रयाग का उल्लेख मिलता है, लेकिन कुंभ मेले का कोई स्पष्ट जिक्र नहीं है।
मत्स्य पुराण में पहली बार कहा गया कि माघ महीने में प्रयाग के संगम में स्नान करने से मोक्ष मिलता है।
पद्म पुराण में संगम में स्नान और पानी से आचमन करने को मोक्ष प्राप्ति का माध्यम बताया गया है।
बौद्ध ग्रंथ 'मज्झिम निकाय' में भगवान बुद्ध के हवाले से कहा गया है कि क्रूर लोग प्रयाग में स्नान करने से भी मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकते।
बौद्ध ग्रंथों से यह साफ होता है कि ईसा पूर्व दूसरी-तीसरी शताब्दी से प्रयाग में स्नान से मोक्ष की मान्यता प्रचलित थी।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें