मि. ओलिंपिया के विनर्स का ऐलान

दुनिया को मिले नए
बॉडी बिल्डिंग चैंपियन

बॉडी बिल्डिंग फील्ड के
सबसे बड़े इवेंट मि. ओलिंपिया 2022
के विनर्स का ऐलान हो गया है।

मिस्टर ओलिंपिया का यह 58वां
एडिशन था। यह इवेंट 1965 से लगातार
आयोजित हो रहा है।

मेल डिवीजन में 4 कैटिगरी, एक व्हील चेयर
कैटिगरी और फीमेल डिवीजन में 6 कैटिगरी
में विनर्स का ऐलान किया गया।

ईरान के बॉडी बिल्डर हादी चूपन को मिस्टर
ओलंपिया विनर घोषित किया गया। 

कनाडाई बॉडी बिल्डर क्रिस बम को मिस्टर
ओलिंपिया क्लासिक फिजीक विनर चुना गया।
वह लगातार चौथी बार यह अवॉर्ड जीते हैं।

शॉन क्लैरिडा मिस्टर ओलंपिया 212 के
विनर बने हैं। यह कैटिगरी 5.5 फीट या इससे
कम हाइट वाले बॉडी बिल्डर्स की कैटिगरी है।

निक वॉकर को मिस्टर ओलिंपिया पीपल्स
चैंप का अवॉर्ड दिया गया। वह मिस्टर ओलिंपिया
में कैटिगरी में तीसरे नंबर पर रहे।

एरिन बैंक्स को मिस्टर ओलिंपिया मेन्स
फिजीक विनर घोषित किया गया। यह कम
मसल मास वाले बॉडी बिल्डर्स की कैटिगरी है।

मिस ओलंपिया 2022 एंडेरा शॉ बनी हैं।

नटालिया कोहेलो को ‘वुमन्स फिजिक
ओलिंपिया’ का विनर घोषित किया गया।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here