क्या है
‘नो फ्लाई लिस्ट’?

Trending

फ्लाइट से यात्रा करने वाले व्यक्ति के बार-बार
दुर्व्यवहार की शिकायत होने पर उसका नाम
नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है।

शिकायत होने पर यात्री को उसके
व्यवहार के बारे में अलर्ट किया जाएगा,
नहीं मानने पर कार्रवाई की जा सकती है।

किसी यात्री का नाम नो-फ्लाई लिस्ट
में आता है तो इसका मतलब है कि वह उस
एयरलाइन से ट्रैवल नहीं कर सकता है।

यह बैन हमेशा के लिए या कुछ साल या महीनों
के लिए हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर
करता है कि शिकायत किस स्तर की है।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिशन
(IATA) ने भी गाइडलाइन जारी की है।
IATA यूके में प्रतिबंधों को हाईलाइट करता
है ताकि यात्री इसे जान सकें।

यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी
एजेंसी (EASA) ने ऐसी शिकायतें मिलने
पर #notonmyflight कैंपेन चलाया
जिसे IATA ने भी सपोर्ट किया।

शराब या किसी तरह के ड्रग्स का सेवन
कर प्लेन में हंगामा करते हैं तो इसे बुरा बर्ताव
माना जाता है। प्लेन में सिगरेट नहीं पी सकते।

पैसेंजर बात मानने को तैयार नहीं है और
दूसरे यात्रियों को असुविधा हो रही है तो क्रू
तुरंत सेंट्रल कंट्रोल को संपर्क करता है।

जितना जल्दी हो सके पायलट किसी
नजदीकी एयरोड्रम पर फ्लाइट को लैंड
कराने की परमिशन लेता है।

प्लेन लैंड करने पर पायलट एयरोड्रम पर
सुरक्षा अधिकारियों से मिलकर एफआईआर
कराता है। साथ ही दुर्व्यवहार करने वाले यात्री
को पुलिस को सौंप दिया जाता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here