हनुमानजी रामानंदी
संप्रदाय के पहले शिष्य
Trending
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्राण-
प्रतिष्ठा का अनुष्ठान रामानंदी परंपरा के
मुताबिक होगा। जानिए क्या है रामानंदी परंपरा…
रामानंदी हिंदुओं के सबसे बड़े
संप्रदायों में से एक है। इसकी शुरुआत
भगवान श्रीराम से ही मानी जाती है।
लोकमान्यताओं के मुताबिक रामानंदी
संप्रदाय की सबसे पहली दीक्षा माता सीता
ने रामभक्त हनुमान को दी थी।
हिंदू धर्म में बैरागियों के 4 संप्रदाय हैं, जिनमें से
रामानंदी संप्रदाय सबसे प्राचीन है। इसका एक
प्राचीन मठ वाराणसी के पंचगंगा घाट पर भी है।
रामानंदी संप्रदाय को बैरागी संप्रदाय,
रामावत संप्रदाय और श्री संप्रदाय के
नाम से भी जाना जाता है।
रामभद्राचार्य रामानंद संप्रदाय के
4 वर्तमान जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं।
रामानंदी संप्रदाय का उद्देश्य है कि
हर व्यक्ति जाति का भेदभाव छोड़कर
ईश्वर की आराधना करे।
समानतावादी विचारधारा को मानने
वाले रामानंदी संप्रदाय के मुताबिक हर
जीव में ईश्वर का वास होता है।
रामानंदी संप्रदाय विशिष्टाद्वैत सिद्धांत को
मानता है, जिसके अनुसार इस जगत में सभी
ईश्वर का ही हिस्सा हैं। सभी जीव ईश्वर से अलग
तो हैं, लेकिन ईश्वर का ही एक अंश हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here