पांडा देकर अमेरिका
से रिश्ते सुधारने
में जुटा चीन

Trending

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अब
'पांडा डिप्लोमेसी' के जरिए अमेरिका से रिश्ते
सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

शुरुआत में तो चीन ने पांडा गिफ्ट के तौर
पर दिए, लेकिन बाद में इसके बदले में किराया
या फिर समझौते करने लगा।

चीन वैसे तो पांडा को 'दोस्ती का प्रतीक' बताता है,
लेकिन एक पांडा को चिड़ियाघर में रखने के लिए
चीन हर साल 5 से 10 लाख डॉलर लेता है।

अमेरिका के चिड़ियाघर में दो पांडा- मेई शियांग
और तियान।  इन्हें साल 2000 में 10 साल के
समझौते के तहत लाया गया था। 2010 के बाद
से इसे तीन बार बढ़ाया जा सकता है। 

अमेरिका अकेला देश नहीं है, जिस पर चीन
'पांडा डिप्लोमेसी' का इस्तेमाल करता है।

कनाडा, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के साथ पांडा
को लेकर हुई डील के वक्त ही उसने इन देशों के
साथ यूरेनियम डील और दूसरे समझौते भी किए।

सिंगापुर, मलेशिया और थाइलैंड के साथ
पांडा के बदले में फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट किए।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here