Trending

स्पेस स्टेशन में
कितने लोग रह
सकते हैं?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इलॉन मस्क ने एक बार फिर भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को ISS से धरती पर जल्द वापस लाने का आश्वासन दिया है।

ISS या अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में मौजूद एक लैब है, जिसे अमेरिका, रूस, फ्रांस समेत 18 देशों ने मिलकर तैयार किया है, ताकि अंतरिक्ष में रिसर्च की जा सके।

2 सितंबर 2017 को पैगी व्हिटसन ने अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक ठहरने का रिकॉर्ड बनाया। वे 665 दिन आईएसएस पर रहे।

अंतरिक्ष यात्री स्कॉट कैली की ऊंचाई एक साल स्टेशन पर रहने के बाद दो इंच बढ़ गई थी। हालांकि, धरती पर आने के बाद वह दो दिन में ही सामान्य हो गई।

2 नवंबर 2000 को पहली बार प्रयोग के मकसद से एस्ट्रोनॉट्स यहां रहने पहुंचे। 2011 में यह बनकर तैयार हो गया। इसमें एक साथ 6 एस्ट्रोनॉट्स रह सकते हैं।

ISS में 6 स्लीपिंग रूम, 2 बाथरूम, 1 जिम है। इसमें रहने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को रोजाना 2 घंटे वर्कआउट करना होता है।

पृथ्वी के चारों ओर घूम रहा यह स्टेशन मिनिमम 330 किलोमीटर और मैक्सिमम 435 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

अंतरिक्ष स्टेशन 28 हजार 163 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 90 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगा लेता है।

अंतरिक्ष स्टेशन बनाने के लिए सबसे पहले ISS की कंट्रोल यूनिट को 1998 में रूसी रॉकेट से लॉन्च किया गया था।

इसकी लागत 15 हजार करोड़ डॉलर है। यह करीब 109 मीटर लंबा है। धरती पर इसका वजन करीब 4 लाख 20 हजार किलोग्राम होगा।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here