गूगल का यह फीचर
बचाएगा टोल टैक्स
Trending
सफर के दौरान अगर टोल से बचना
चाहते हैं तो गूगल का एक खास फीचर
आपके बहुत काम आ सकता है।
इसके लिए गूगल मैप खोलें और
जहां जाना चाहते हैं, वह लोकेशन सर्च
करें या फिर उसका पता डालें।
अब 'डायरेक्शन' ऑप्शन पर टैप कर के
Your Location यानी अपनी मंजिल चुन लें।
ऊपर की तरफ ट्रांसपोर्ट का
ऑप्शन चुनें। अगर कार से जा रहे हैं तो
कार के साइन को सेलेक्ट करें।
इसके बाद राइट साइड में सबसे
ऊपर बने थ्री-डॉट्स पर क्लिक करें।
वहां दिख रहे ‘ऑप्शंस’ को टच करें।
अब आपको ‘अवॉइड टोल्स’ का
विकल्प दिखने लगेगा, जिसे ऑन करने के
बाद गूगल मैप्स आपके लिए बिना टोल
प्लाजा वाला रास्ता तलाशेगा।
गूगल मैप्स के इस फीचर से आपको बिना टोल
वाले रास्ते का विकल्प तो दिखने लगेगा, लेकिन
इस बात का ध्यान रखें कि टोल से बचने के चक्कर
में कहीं ज्यादा लंबी दूरी न तय करनी पड़ जाए।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here