अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की हो सकती है।
अक्सर ट्रेन में लोगों का सामान छूट जाता है। अगर कभी आपका सामान भी किसी ट्रेन में छूट जाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
एक ऐसी वेबसाइट है, जिसकी मदद से आपका खोया हुआ सामान वापस मिल सकता है।
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए Mission Amanat के नाम से वेबसाइट चला रही है। यात्रियों के छूटे हुए सामान की फोटो खींचकर इस वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।
यात्री इस वेबसाइट पर जाकर अपने सामान के लिए क्लेम कर सकते हैं।
पहले अगर किसी पैसेंजर का सामान ट्रेन में रह जाता था, तो उसे रेलवे के मालखाने में भेज दिया जाता था। अब सामान का फोटो खींचकर उसे वेबसाइट Mission Amanat पर भी अपलोड किया जा रहा है।