इस धांसू सिस्टम
से दो प्लेन टकराने
से बचे

Trending

दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ
सेकेंड बाद इंडिगो के दो विमान एक-दूसरे
के इतने नजदीक आ गए कि दोनों टक्कराते
टक्कराते बचे। यह घटना पिछले साल
नवंबर की है।

दोनों प्लेन को फ्लाइट डेक में ट्रैफिक
अलर्ट एंड कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम
(TACAS) ने अलर्ट दिया, जिसके बाद
विमानों ने अपना रास्ता बदला।

इस घटना के बाद जांच कर रहे
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन
ब्यूरो ने प्राइमरी रिपोर्ट जारी की है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस एयरप्रॉक्स
की वजह ये थी कि एक प्लेन उस दिशा
में मुड़ गया जहां से दूसरे प्लेन ने
टेक-ऑफ के लिए उड़ान भरी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना गंभीर है।
हालांकि, दोनों प्लेन के पैसेंजर्स को
किसी तरह का कोई नुकसान नहीं
हुआ और न ही किसी को चोट आई।

क्या है ट्रैफिक अलर्ट एंड कोलिजन
अवॉइडेंस सिस्टम, जिसके चलते
दो विमान टकराने से बचे।

बात दें कि 12 नवंबर 1996 को दिल्ली के
पास चरखी दादरी में सऊदी का बोइंग 747
और कजाकिस्तान एयरलाइंस के
इल्युशिन-76 प्लेन आपस में टकरा गए थे।

इस हादसे में दोनों विमान में सवार सभी
349 लोगों की मौत हो गई थी। इसी
हादसे के बाद ट्रैफिक अलर्ट एंड कोलिजन
अवॉइडेंस सिस्टम सभी प्लेन में
अनिवार्य कर दिया गया था।

ट्रैफिक अलर्ट एंड कोलिजन
अवॉइडेंस सिस्टम पायलटों को दो
प्रकार की सलाह जारी करता है।

पहला- ट्रैफिक अलर्ट, जो दो विमानों
के क्रू को एडवांस में चेतावनी देता है
कि वे एक ही दिशा में जा रहे हैं।

दूसरा- रिजोल्यूशन अलर्ट, जो क्रू को
हवा में टक्कर रोकने से बचाने के लिए
कार्रवाई करने कहता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here