कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिससे नदियों और अमृत कलश की भी कहानी जुड़ी है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जयंत ने अमृत कलश चुराने और दानवों से बचाने में 12 दिन लगाए थे
देवताओं का एक दिन मनुष्यों के एक वर्ष के बराबर होता है, इसलिए महाकुंभ हर 12 साल में एक बार मनाया जाता है।
दंतकथाओं के अनुसार, अमृत की चार बूंदें हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में गिरी थीं।
हरिद्वार में गंगा पहाड़ों से उतरकर मैदानी इलाकों में आती है, यहां गंगा को अमृत के समान पवित्र माना जाता है।
प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है, इसे महाअमृत जैसा माना गया है।
नासिक में गोदावरी नदी का अरुणा और वरुणा नदियों से संगम होता है, इसे दक्षिण की गंगा कहा जाता है।
बनारस में गंगा के जैसे उज्जैन में शिप्रा नदी उत्तर दिशा की ओर बहती है।
कुंभ मेले का समय ग्रहों की विशेष स्थिति पर निर्भर करता है, इसलिए भी इसका विशेष महत्व है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें