पौराणिक कथाओं के मुताबिक समुद्र मंथन देवताओं और राक्षसों ने मिलकर किया, जिसमें अमृत कलश की प्राप्ति हुई।
अमृत मिलने के बाद इसे लेकर राक्षसों और देवताओं में विवाद हुआ, राक्षसों ने ताकत के बल पर अमृत कलश पर कब्जा कर लिया।
देवताओं ने अमृत वापस पाने के लिए इंद्र के पुत्र जयंत को पक्षी का रूप देकर अमृत कलश लाने के लिए भेजा।
जयंत के साथ चंद्रमा, सूर्य, बृहस्पति और शनि को जिम्मेदारी दी गई। जब जयंत अमृत कलश लेकर स्वर्ग जा रहे थे, तो रास्ते में अमृत की चार बूंदें पृथ्वी पर गिरीं
ये चार बूंदें हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में गिरीं। इन स्थानों को पवित्र माना गया और यहां कुम्भ में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होने की मान्यता है।
इन चार स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन होता है, इसका समय ग्रहों की विशेष स्थिति पर आधारित होता है।
हरिद्वार में चैत्र मास, प्रयागराज में माघ मास, उज्जैन में कार्तिक मास और नासिक में भाद्रपद मास में कुंभ मेला लगता है।
कुंभ मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का भी अहम हिस्सा है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें