व्रत में कौन सी चीजें
खा सकते हैं?

Trending

व्रत के दौरान केवल शुद्ध और सात्विक भोजन का ही सेवन करना चाहिए।

उपवास में सामान्य नमक की बजाए सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।

व्रत के दौरान समा के चावल भी खा सकते हैं। व्रत में इन चावलों की खिचड़ी और खीर बनाकर खा सकते हैं।

व्रत के दौरान साबूदाना भी खाया जा सकता है। इसकी खिचड़ी बहुत स्वादिष्ट बनती है।

फास्टिंग के दौरान मूंगफली, आलू और साबूदाना से बने चिप्स-पापड़ भी खा सकते हैं।

फास्टिंग के दौरान आप मूंगफली, आलू और साबूदाना चिप्स-पापड़ भी खा सकते हैं।

व्रत में आटे से कुछ खाना हो तो इसके लिए कुट्टू, साबूदाना, शकरकंदी या फिर सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उपवास में आलू, टमाटर, खीरा, कद्दू, पालक, शकरकंद, अरबी और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन किया जा सकता है।

व्रत में जीरा पाउडर, हरी इलायची, काली मिर्च पाउडर, दालचीनी, अजवाइन, लौंग और काली मिर्च आदि मसालों का इस्तेमाल भी किया जा जाता है।

उपवास में दूध, घी, दही, पनीर, खोया, मावा और चाय का भी सेवन कर सकते हैं।

व्रत के दौरान आप दूध से बनी मिठाइयों और पेठा भी खा सकते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here