चेक के साथ रसीद
लेना क्यों जरूरी?
Trending
अगर आप किसी से चेक ले रहे हैं,
तो उसकी रसीद भी जरूर लें। कोई फ्रॉड होने पर
इस रसीद से आपको मदद मिल सकती है।
इस रसीद में ये स्पष्ट होना चाहिए कि
चेक देने वाले ने चेक क्यों दिया। रसीद में उस
व्यक्ति का फोटो, सिग्नेचर, 2 गवाहों के
नाम और पता भी होना जरूरी है।
इस रसीद में चेक का नंबर, अमाउंट,
जारी होने की तारीख, बैंक का नाम भी
जरूर लिखा होना चाहिए।
आजकल जो चेक जारी होते हैं,
वह जारी होने की तारीख से 3 महीने के
भीतर ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
इसलिए पोस्ट डेटेड चेक लेने से बचें।
3 महीने से ज्यादा पीरियड वाले चेक न लें,
क्योंकि पोस्ट डेटेड चेक के मामलों में ही फ्रॉड
के केस ज्यादा देखने को मिलते हैं।
किसी को भी ब्लैंक चेक देने से बचें।
चेक पाने वाला व्यक्ति जालसाजी करके
नुकसान पहुंचा सकता है या फिर चेक बाउंस
कराकर केस दर्ज करा सकता है।
जब भी चेक जारी करें, उसके बायीं ओर
दो समानांतर लकीरें अवश्य खींचें। उनके
बीच में 'A/c Payee Only' लिख दें।
ऐसे चेक का पेमेंट केवल भुगतान
प्राप्त करने वाले के बैंक खाते में ही होगा।
अगर धोखाधड़ी होती है तो पेमेंट लेने वाले
व्यक्ति का पता लगाया जा सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here